मंदिर में गया था परिवार पीछे से चोरों ने किया घर साफ, लाखों की चोरी

3/9/2024 6:47:14 PM

साम्बा: शहर में चोरियों के सिलसिला लगातार जारी है। गांव रेईयां में एक घर में चोरी होने का समाचार है। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रेईयां गांव की किरण चाढ़क ने रक्ख अम्ब टाली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि शिवरात्रि के दिन उनके घर के सदस्य मंदिर में गए हुए थे और पीछे से चोर ने घर में घुस 10 तोले सोना और 20 हजार की नकदी चुरा ली। पुलिस ने इस संबंध मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News