शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाएं, चोरों ने श्मशान घाट से सटे मंदिर को बनाया निशाना

4/8/2024 6:15:25 PM

कठुआ: शहर में लगातार चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है। गत दिनों यहां चंबे द बाग क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत को चोरों ने निशाना बनाया था। वहीं अब चोरों ने बीते रविवार रात को ड्रीम लैंड पार्क के समीप श्मशान घाट से सटे मंदिर को निशाना बनाते हुए वहां माता की मूर्ति पर पहनाए गए आभूषणों के अलावा 15 से 20 हजार की नकदी एवं बर्तनों पर हाथ साफ किया है।

ये भी पढ़ेंः PDP को तोड़ने की कोशिश के नतीजे बेहद खतरनाक होंगे - महबूबा मुफ्ती

 वहीं, मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना के लिए जब वहां लोग पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सामान आदि बिखरा पड़ा है। चोरी को भांपते हुए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर में चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है। चोर अब मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पुलिस गश्त बढ़ाए और चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए प्रयास करे, ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News