Rajouri में युवक की मौत से हड़कंप, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Thursday, Apr 02, 2026-03:45 PM (IST)
राजौरी ( शिवम ) : जिला राजौरी के नौशहरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सागर कुमार पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है, जो नौशहरा में एक बेकरी की दुकान पर काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप-जिला अस्पताल नौशहरा भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
