Surankot को मिला नया SDPO,इस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

Monday, Jul 22, 2024-06:59 PM (IST)

पुंछ ( धनुज शर्मा ): 2012 बैच जेकेपीएस अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक एजाज अहमद ने एसडीपीओ सुरनकोट का कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यभार संभालने के पश्चात पुलिस उपाधीक्षक ने अपने कार्यालय का दौरा किया और वहां कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के साथ औपचारिक मुलाकात भी की और उनका कुशलक्षेम भी जाना। जबकि काम-काज की जानकारी भी ली। 

ये भी पढ़ेंः  Breaking: सुरक्षाबलों ने गुंडा खवास में चलाया तलाशी अभियान, रुक-रुककर हो रही गोलीबारी

2012 बैच पुलिस अधिकारी एजाज अहमद ने चुनौतीपूर्ण माने जाने वाले पंपोर, त्राल, अवंतीपुरा जैसे स्थानों पर बेहतरीन सेवाएं प्रदान करते हुए आतंकवाद विरोधी अभियानों में महतवपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन किया है, जबकि रियासी तथा माहौर के इलाकों में भी इन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं प्रदान की हैं और लोगों के बीच उक्त अधिकारी काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हर कोई पुलिस अधीक्षक एजाज अहमद  की कार्यशैली का कायल है। एसडीपीओ  का पदभार संभालने पर लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए अधिकारी को शुभकामनाएं भी दी हैं।
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News