Banihal में पुलिस की मुस्तैदी से बची युवती की जान, पुल से कूदने के बाद किया गया Rescue
Wednesday, Aug 26, 2026-07:07 PM (IST)
बनिहाल ( बिलाल बानी ) : बुधवार दोपहर बनिहाल में नेशनल हाईवे के एक पुल से कूदने के बाद पुलिस और स्थानीय वॉलंटियर्स ने एक लड़की को बचा लिाय है। सूचना मिलने के तुरंत बाद, पुलिसकर्मी और वॉलंटियर्स मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस सब-इंस्पेक्टर मुजम्मिल अहमद और उनकी टीम ने लड़की को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उसे शुरुआती मेडिकल जांच के लिए बनिहाल के इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, अनंतनाग रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की की पहचान सानिया के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एक परिवार से है जो पिछले करीब एक दशक से बनिहाल में कारोबार कर रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
