Poonch में जंगली भालू का हमला, बुजुर्ग को किया लहूलुहान

Saturday, Apr 18, 2026-07:45 PM (IST)

पुंछ ( धनुज ) :   जिले की मंडी तहसील में शनिवार को दोपहर बाद जंगली भालू के हमले में एक बुजुर्ग ग्रामीण के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है, जिसे कई किलोमीटर कंधे पर उठाकर सड़क तक लाया गया और वहां से पहले उप जिला अस्पताल मंडी और मंडी से पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान 65 वर्षिय मोहम्मद इस्माइल निवासी गांव चिखड़ीबन के रूप में हुई है। 

परिजनों के अनुसार मोहम्मद इस्माइल अपने घर से कुछ अपने मवेशियों के साथ डोक में में मौजूद था जब एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल डॉ. मोहम्मद शफीक का कहना है कि भालू के हमले में मोहम्मद इस्माइल के चेहरे और टांग पर गंभीर घाव आए हैं। वहीं उसका बायां कान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हम उपचार कर रहे हैं और उसके सामान्य होने के बाद उसे किसी बड़े अस्पताल में रेफर करेंगे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News