Weather Alert! Jammu Kashmir में करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी की आहट
Monday, Mar 09, 2026-10:59 AM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू-कश्मीर में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार, इन दो दिनों में मैदानी इलाकों में हल्की बारिश जबकि ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि तेज हवाओं का भी असर रहेगा, जहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। विशेष रूप से कुपवाड़ा, बांदीपुर, गांदरबल और अनंतनाग
जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। 12 मार्च तक खराब मौसम बने रहने का अनुमान है, जिसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है। मौसम में इस बदलाव के कारण 9 से 12 मार्च के बीच विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि 10 से 12 मार्च तक कृषि गतिविधियों को स्थगित रखें और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करें। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखें और सतर्क रहें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
