Weather: मौसम में आया बड़ा बदलाव, घने कोहरे के Alert के साथ 2 दिन तक...
Wednesday, Nov 19, 2025-02:25 PM (IST)
जम्मू/श्रीनगर (रोशनी) : जम्मू-कश्मीर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। दोनों संभागों के विभिन्न स्टेशनों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं कश्मीर घाटी में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
दक्षिण कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान -2.8 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। कुपवाड़ा और श्रीनगर में भी पारा शून्य से नीचे चला गया। दोनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान -1.8 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यह नवम्बर महीने के लिए सामान्य से काफी कम है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सैल्सियस रहा, जो शून्य से ऊपर है। दिन के तापमान में हालांकि अभी कुछ राहत है।
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सैल्सियस, कुपवाड़ा में 18.0 डिग्री और गुलमर्ग में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू शहर का अधिकतम तापमान सभी स्टशनों अधिक 24.7 डिग्री सैल्सियस रहा जो सामान्य से -1.0 डिग्री कम रिकार्ड किया गया।
वहीं जम्मू संभाग में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में आई गिरावट के कारण लोगों को सर्दी का एहसास अधिक हो रहा है। जहां पहले लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़ों में देखा जा रहा था वहीं अब लोग दिन में भी ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।
घंने कोहरे का Alert
मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 नवम्बर को जम्मू कश्मीर में आंशिक बादल छाए रहेंगे। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी और मैदानी इलाकों में सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं है, इसलिए खेती-बाड़ी के काम जारी रखें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
