J&K: इलाके में संदिग्ध व्यक्ति देख फैली दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस और फिर...
Tuesday, Feb 10, 2026-10:14 AM (IST)
राजौरी (शिवम बख्शी) : संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे अज्ञात व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, नौशेरा के नौनिहाल इलाके में स्थानीय लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे कुछ अज्ञात व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त लोग संभवतः जंगली जानवरों को पकड़ने के उद्देश्य से इलाके में जाल बिछा रहे थे, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
मौके पर मौजूद वीडीजी गार्ड्स ने बताया कि वे सुरक्षा की दृष्टि से हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सक्रिय हो जाते हैं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रण में लेते हैं। गार्ड्स का कहना था कि यदि किसी गलतफहमी में फायरिंग हो जाती तो निर्दोष लोगों की जान जा सकती थी, जिसकी जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होता। स्थानीय लोगों और वीडीजी गार्ड्स ने प्रशासन से अपील की है कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
