जम्मू-पठानकोट हाईवे पर बेकाबू कार का तांडव, कई वाहनों को मारी टक्कर, हक्के-बक्के रह गए लोग
Wednesday, Apr 15, 2026-04:02 PM (IST)
सांबा (अजय): जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल देहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक अनियंत्रित ( बेकाबू ) गांड़ी ने यातायात को देर तक प्रभावित रहा। यह हादसा इतना भयानक था कि इसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, गणीमत रही कि इस हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार सांबा के महेश्वर के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा घुसी, जिसके बाद पहले डंपर, फिर गैस टैंकर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार दोबारा अपनी लेन में लौट आई, लेकिन हादसे में वाहन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और इंजन तक बाहर निकल आया।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार युवक को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि कार के एयरबैग खुलने से चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़कों के बीच लगे लोहे के एंगल भी पूरी तरह टूट गए। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और सांबा पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक रूट डायवर्ट कर यातायात को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
