Katra में तिरंगा रैली का आयोजन, जवानों व स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

Wednesday, Aug 14, 2024-07:48 PM (IST)

कटड़ा ( अमित शर्मा ) : 78वें स्वतंत्रता समारोह के पहले दिन बुधवार को पुलिस द्वारा कटड़ा में तिरंगा रैली का आजोजन किया गया। जिसमें सीआरपीएफ, सेना, सीआईएसएफ के जवानों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया। वही इस तिरंगा रैली के दौरान स्कूली छात्र व छात्राएं भी देश भक्ति की रंग में रंगते नजर आए।

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः  Breaking News: खुदाई दौरान हुआ बड़ा हादसा, मिट्टी में दबे मजदूर, 2 की दर्दनाक मौ*त
 
यह तिरंगा रैली कटड़ा पुलिस स्टेशन से शुरू होकर जम्मू  मार्ग, रेलवे रोड, बरुन चौक से होते हुए वापस मुख्य चौक पर आ कर समाप्त हुई। इस दौरान देश भक्ति के गीतों पर हाथों में तिरंगा लेकर लोग झूमते नजर आए। इससे पहले कटड़ा पुलिस स्टेशन परिसर में एसएसपी द्वारा पौधरोपण भी किया गया।

ये भी पढ़ेंः  J&K: अमरनाथ यात्रा की छड़ी मुबारक को पहलगाम ले जाया गया


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News