Baramulla में धूं-धूंकर जला ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति प्रभावित
Monday, May 18, 2026-03:57 PM (IST)
बारामूला ( रेजवान मीर ) : खोजा बाग बारामुला क्षेत्र में आज एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने की खबर सामने आई है। हालांकि, विभाग के फील्ड स्टाफ की तत्परता और समय पर कार्रवाई के चलते किसी भी बड़े हादसे को टाल दिया गया। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ-साथ क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विभाग ने बताया कि प्रभावित इलाके में जल्द से जल्द सामान्य बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
