Jammu Kashmir के कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद, जानें कहीं आपका इलाका तो नहीं शामिल
Monday, May 11, 2026-12:15 PM (IST)
जम्मू(मगोत्रा): जे.के.पी.डी.सी.एल के मुख्य अभिशंता (वितरन) से मिली जानकारी के अनुसार जख्ख, जोगपुर, सरोरे, पटली, उद्योग, विजयपुर टाउन, कोलपुर, बंदराल और आसपास के इलाकों में 11 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस बीच, जे.पी.डी.सी.एल. ओ एंड एम सर्कल कठुआ के अधीक्षण अभियंता (वितरण) ने सूचित किया है कि दादवारा, भद्दू, पथ्याल, फिंतर, मंगर, पी.एच.ई. और आस-पास के इलाकों में 12 और 13 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी प्रकार से राजपुरा, लाला चक, बी.एस.एफ..द्वितीय और आसपास के इलाकों में 11 मई को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी, जबकि जानकारी में बताया गया है कि बाबा सिधगोरिया और आस-पास के इलाकों में 11 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
के.पी.डी.सी.एल. द्वारा की जाएगी बिजली कटौती
के.पी.डी.सी.एल. के वितरण विभाग के मुख्य अभियंता ने सूचित किया है कि 33 के.वी. वांगनपोरा बी.ए.एम.सी. लाइन और 33 के.वी. वांगनपोरा खानयार लाइन को बंद रखा जाएगा। जिसके कारण 14 मई 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक शांगलीपोरा, दानीमार, संगम, मिस्कीन बाग, रोजाबल, मकदूम साहब, हजारी बाग, जोगी लंका, जे.एल.एन.एम. अस्पताल, कोंडाबल, हसनबाद और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी प्रकार, 33 के.वी. नौपोरा लाइन को भी बंद रखा जाएगा, जिसके कारण 12 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सीलू, बहरामपोरा, नौपोरा, बोमैन, बुगू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी, जबकि 132 के.वी. लिस्सर लाइन को भी बंद रखा जाएगा। जिस से 14 मई 2026 को सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक हिलर, कोकरनाग और डोरू में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी व 14 मई 2026 को ही सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक 132 केवी मट्टन लाइन बंद रहेगी, जिसके कारण अचबल, गोपालपोरा और पहलगाम में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
जानकारी में कहा गया है कि 14 मई 2026 को दोपहर 2.30 बजे से शाम 4 बजे तक 132 के.वी. लाइन बंद रहेगी, जिसके कारण उत्तरी रेलवे के जी.एस.एस. काजीगुंड में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस बीच, मुख्य अभियंता ने सूचित किया है कि 11 मई 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33 के.वी. हबक. जकुरा लाइन पर होने वाली बिजली कटौती रद्द कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
