Poonch-Jammu राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, 50 मीटर नीचे नदी में गिरा वाहन, मौ*त

Saturday, Feb 28, 2026-12:53 PM (IST)

पुंछ ( धनुज ) :   पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह सामान से लदा एक ट्रक जम्मू से पुंछ आते हुए कलाई क्षेत्र में दुर्घटना ग्रस्त हो कर करीब पचास मीटर नीचे पुलस्त्य नदी में जा गिरा, जिससे ट्रक चालक की मोके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती कराया गया है। 

इस दुर्घटना में मृतक की पहचान चालक मकसूद अहमद पुत्र जैब दीन निवासी गांव फतेहपुर जिला पुंछ के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान जहूर अहमद पुत्र मोहम्मद शरीफ और अरशद अहमद निवासी गांव धड़ा फतेहपुर जिला पुंछ के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News