महाशिवरात्रि पर जम्मू में ट्रैफिक रहेगा Divert! जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद

Thursday, Feb 12, 2026-08:10 PM (IST)

जम्मू (तनवीर सिंह): महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस वर्ष 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी, जबकि 14 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे महा शिव शंकर जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा श्री रणबीरश्वर मंदिर से शुरू होकर इंदिरा चौक, हरी मार्केट, श्री रघुनाथ बाजार, भारत माता चौक, पुरानी मंडी, जैन बाजार, चौक चबूतरा, पक्का डंगा, मोती बाजार और परेड चौक सहित कई प्रमुख बाजारों से होकर गुजरेगी और फिर शालामार रोड स्थित श्री रणबीरश्वर मंदिर में समाप्त होगी।

यात्रा को देखते हुए सुबह 10 बजे से संबंधित मार्गों पर ट्रैफिक में आंशिक बदलाव और प्रतिबंध लागू रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान बताए गए मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

इन स्थानों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन:

  • लाइब्रेरी चौक से आने वाले वाहनों को सिविल सचिवालय होते हुए विजिलेंस रोटरी की ओर मोड़ा जाएगा।
  • गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन, परेड की ओर से आने वाले वाहनों को लाइब्रेरी चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
  • डायरेक्टरेट आयुष से इंदिरा चौक जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर की ओर मोड़ा जाएगा।
  • रणबीरश्वर मंदिर चौक के पास से आने-जाने वाले वाहनों को आवश्यकता अनुसार डायवर्ट किया जाएगा।
  • सुंदर सिंह गुरुद्वारा चौक और पंजतीर्थी इलाके में भी यात्रा के दौरान आवाजाही सीमित रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि आम जनता को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। किसी भी ट्रैफिक संबंधी सहायता के लिए लोग टीसीयू जम्मू के हेल्पलाइन नंबर 0191-2459048 और 94191-47732 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि महाशिवरात्रि का पर्व शांति और श्रद्धा के साथ संपन्न हो सके।

 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

 


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News