J&K के राष्ट्रीय राजमार्ग पर Traffic Police का विशेष नाका, काटे दर्जनों चालान
Sunday, Apr 05, 2026-08:39 PM (IST)
पुंछ (धनुज) : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यातायात ग्रामीण फारूक कैसर के निर्देश पर डी.टी.आई. पुंछ मंजूर कोहली ने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष नाका लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे और चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
पुलिस ने वाहनों के दस्तावेजों की जांच की और प्रैशर हॉर्न वाले वाहनों के हॉर्न तोड़कर चालान काटे। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियों की भी जांच की गई और ओवरलोडिंग वाले वाहन चालकों को चालान के साथ नियम पालन की चेतावनी दी गई। इस विशेष अभियान के तहत लगभग 2 दर्जन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
