नहीं बन पाया J&K का ये मार्ग, लाठी-डंडों के सहारे आवाजायी करते हैं श्रद्धालु

Thursday, Sep 19, 2024-07:47 PM (IST)

जम्मू: पांडव काल से बने बाबा भैड़ देवस्थान को जोड़ने वाले मार्ग की स्थिति दयनीय बनी हुई है। हजारों वर्ष पूर्व बने इस देवस्थान पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। जिस सूर्यपुत्री तवी नदी को राजा भैड़ देवता देवभूमि जम्मू लाए थे, उस देवस्थान को जाने वाले दोनों रास्तों को न तो पक्का बनाया गया है और न ही इन मार्गों को पक्का बनाने के लिए प्रशासन द्वारा कोई उचित कदम उठाए गए हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालु देवस्थान पर अपनी हाजिरी दर्ज करवाने सालभर आते हैं, लेकिन दोनों रास्तों की खस्ता हालत होने की वजह से देवस्थान तक पहुंचने के लिए कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांव एथम से लेकर देवस्थान तक जोड़ने वाला मार्ग हो या फिर गांव कटल बटाल से देवस्थान का रास्ता हो दोनों ही जर्जर स्थिति में हैं।

ये भी पढ़ेंः  PM Modi in Katra: पहले श्रीनगर अब Katra पहुंचे PM Modi, किया बड़ा ऐलान

 स्थानीय निवासी ओमप्रकाश शर्मा का कहना था कि सरकार के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं दिखती कि संभाग भर में पक्की सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। इन सड़कों को पक्का बनाने के लिए कई प्रोजैक्ट सरकारी कागजों में सिमट कर रह गए हैं। इसे लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा रोष व्यापत है। इसका असर विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। जनप्रतिनिधियों के खोखले वायदों से लोग खासे परेशान हैं।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News