Baramulla में तांबे के बर्तनों की चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Sunday, Aug 16, 2026-02:12 PM (IST)

बारामूला ( रेजवान मीर ) :  बारामूला पुलिस ने चंदूसा इलाके में हुई घर में चोरी की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 53 तांबे के बर्तन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को पुलिस स्टेशन चंदूसा को निलसर इलाके में एक घर से तांबे के बर्तन चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने निलसर निवासी इसाक अजीज खान पुत्र अब्दुल अजीज खान से पूछताछ की, जिसके बाद उसने चोरी में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया।

आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई संपत्ति निलसर में जमीन के अंदर छिपाई गई जगह से कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, वागूरा तथा स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बरामद की गई।

बरामद सामान में 53 तांबे की वस्तुएं, जिनमें ताश, नीर, समावर, केंज, कटोरे, सरपोश, ट्रामी और बर्तन शामिल हैं।

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने एक अन्य आरोपी सैयद आकिब शाह पुत्र मोहम्मद अमीन शाह, निवासी तकिया यूसुफ शाह की संलिप्तता का भी पता लगाया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

बारामूला पुलिस ने दोहराया है कि नागरिकों की सुरक्षा और संपत्ति की हिफाजत के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ त्वरित जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News