पंपिंग स्टेशन को निशाना बना रहे चोर, अब इस इलाके से ले उड़े मोटर

Thursday, Jun 06, 2024-10:14 AM (IST)

सांबा(अजय): सांबा जिले के दडुई में चोरों ने पंपिंग स्टेशन को अपना निशाना बनाया। सूचना मिलते ही सांबा पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें :  पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत, आतंकियों के लिए करता था काम

जानकारी के अनुसार चोरों ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी करते हुए पंपिंग स्टेशन से मोटर और तारें चोरी कर लीं। वहीं सुबह जब पानी खोलने के लिए कर्मी स्टेशन पर आया तो वहां पर यह स्थिति देखने के बाद जल शक्ति विभाग के कर्मियों को सूचित किया। इसके बाद घटना की जानकारी सांबा पुलिस को भी दी गई। बताया जा रहा है कि चोरों ने अंदर घुसकर तारों को काटा और फिर वहां से मोटर ले उड़े। कर्मियों के अनुसार लगभग 80 हजार का सामान चोरी हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से 2 दिन पहले भी पंपिंग स्टेशन जतवाल से मोटर चोरी हुई थी।

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News