शातिर चोर का कारनामा, चंद मिनटों में दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

3/29/2024 2:45:32 PM

सांबा(अजय): जम्मू में चोर बहुत ही शातिर हो गए हैं। पुलिस द्वारा इन्हें पकड़ने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन इन शातिर चोरों को पकड़ना आसान नहीं है। इन चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। अब एक खबर सामने आई है जिसमें एक चोर चंद मिनटों में ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें :  छात्रों के लिए जरूरी खबर, जारी हुई 8वीं कक्षा की Datesheet

जानकारी के अनुसार बड़ी ब्राह्मणा में गत रात चोर चंद मिनट में मोहिंद्रा लोड कैरियर उड़ा ले गया। सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। बड़ी ब्राह्मणा के सरोर इलाके में गत रात करीब 1.30 बजे चोर मोहिंद्रा लोड कैरियर का लॉक तोड़कर उसे चुरा ले गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News