आगजनी : रिहायशी मकान में लगी आग, देखते ही देखते जल गया पूरा घर

4/28/2024 7:56:10 PM

बसोहली: प्रेहता पंचायत के वार्ड नंबर 3 में बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण एक मकान में आग लग गई है। इससे मकान में रखे कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि जान-माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों ने जैसे ही देखा तो इकट्ठे हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन मकान में रखा सामान जल गया। ऐसे में काफी नुक्सान हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही पूर्व नायब सरपंच अजीत सिंह ने मौके पर पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि राज सिंह एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन व सरकार से मदद की गुहार लगाई है, ताकि कुछ राहत मिल सके।

ये भी पढ़ेंः Breaking : 'आप' नेता के फूड मॉल पर गोलियां चलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

बसोहली में खोला जाए अग्निशमन केंद्र

बसोहली व अन्य आसपास के क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण आगजनी की घटना के समय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती हैं। आसपास कोई भी फायर स्टेशन नहीं है। इसको लेकर लोगों में सरकार के प्रति काफी रोष है। यह लम्बे समय से मांग चल रही है, लेकिन आज तक हल नहीं हुआ है। अग्निकांड से आए दिन गरीब परिवारों की झोपड़ियां जलकर राख हो जाती हैं और लाखों रुपए का नुक्सान होता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बसोहली में फायर स्टेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News