Katra में मौसम ने ली करवट, दिखा अद्भुद नजारा, भक्तों ने कैमरों में कैद की घटना
Sunday, Apr 05, 2026-06:41 PM (IST)
कटरा ( अमित शर्मा ) : जम्मू-कश्मीर में मौसम लगातार करवट ले रहा है, कभी कड़ी धूप का सामना करना पड़ रहा है तो कभी आचानक से बारिश शुरू हो जाती है। वहीं कटरा में अप्रैल महीने के दौरान अचानक मौसम फिर से करवट लेता हुआ नजर आया और ओलावृष्टि (बर्फ के ओले गिरने) का नज़ारा देखने को मिला। इस अनोखे मौसम परिवर्तन से स्थानीय लोग हैरान रह गए, वहीं मां भगवती के दर्शन के लिए आए यात्रियों ने भी इस पल को कैमरे में कैद किया।
अचानक हुई इस ओलावृष्टि ने जहां एक ओर मौसम को ठंडा कर दिया, वहीं दूसरी ओर लोगों के लिए यह एक अलग अनुभव बन गया।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
