Maa Vaishno Devi यात्रा में 2025 में आई सबसे बड़ी गिरावट, Report देख उड़ जाएंगे होश
Monday, Dec 22, 2025-08:04 PM (IST)
जम्मू (संजीव): देश में सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल जम्मू संभाग के कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं में साल 2025 में भारी गिरावट दर्ज हुई है। साल 2024 में देश व विदेशों से श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए करीब 94.83 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे लेकिन साल 2025 में अब तक करीब 63.68 लाख श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दरबार में नतमस्तक हो चुके हैं। ऐसे में इस साल श्रद्धालुओं की संख्या में 31 लाख से ज्यादा की गिरावट देखी गई है।
पर्यटन विभाग के रिकार्ड के तहत साल 2025 में नवम्बर महीने के खत्म होने तक कुल 63,68,233 श्रद्धालुओं ने श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में अपनी हाजिरी दी है। इनमें 12,885 विदेशी श्रद्धालु भी शामिल थे। जनवरी से नवम्बर महीने तक मासिक आधार पर अगर श्रद्धालुओं की गणना की जाए तो जनवरी महीने में 5,68,844, फरवरी में 3.78,398, मार्च महीने में 9,38,478, अप्रैल में 9,42,601, मई में 4,13,041, जून में 9,25,735, जुलाई में 6,75,597, अगस्त में 5,23,428, सितम्बर में 1,83,114, अक्तूबर में 3,83,488, नवम्बर में 4,22,624 श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में विराजमान पिंडियों के दर्शन किए हैं।
जानकारों के अनुसार अगस्त और सितम्बर महीने में जम्मू समेत देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति और श्री माता वैष्णो देवी के यात्रा मार्ग में भूस्खलन से यात्रियों की हुई मौत की वजह से कई दिन यात्रा बंद रहने और फिर श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट रहने से इस साल श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
