नवरात्रि में Maa Vashno Devi दरबार में धूम, 'अटका आरती' बनी भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण

Saturday, Mar 21, 2026-12:26 PM (IST)

कटड़ा (अमित) :  जारी नवरात्रों के दौरान मां वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। आंकड़े बताते हैं कि पहले 2 नवरात्रों के दौरान 66, 142  श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। वहीं खराब मौसम के कारण शुक्रवार को हैलीकॉप्टर सेवा भी लगभग प्रभावित ही रही।

पंजीकरण कक्ष से मिले आंकड़ों के अनुसार पहले नवरात्रि पर 31,690 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था। वैष्णो देवी भवन पर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन करवाने के लिए श्राइन बोर्ड प्रशासन की टीमें 24 घंटे कार्य कर रही हैं।

अटका आरती के दौरान विशेष गायन प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को कर रही हैं आकर्षित

नवरात्रों के उपलक्ष्य में वैष्णो देवी भवन पर होने वाली सुबह-शाम की अटका आरती में प्रसिद्ध गायकों द्वारा विशेष गायन प्रस्तुतियां भी दी जा रही हैं जो मां भगवती के दर्शनों को आए श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित कर रही हैं।

पहले नवरात्रि की संध्या पर अटका आरती के दौरान प्रसिद्ध गायक मणि लाडला ने अपनी विशेष प्रस्तुति देते हुए भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं शुक्रवार की सुबह अटका आरती के दौरान प्रसिद्ध गायक रंपी राज ने अपनी विशेष प्रस्तुति दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News