वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हंगामा! श्रद्धालुओं से मारपीट, एक घायल

Saturday, Jul 18, 2026-01:31 PM (IST)

कटड़ा(अमित शर्मा): कटड़ा में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान एक श्रद्धालु के भी घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। वहीं पुलिस ने भी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कटड़ा में पैंथल मार्ग पर एक ड्राई फ्रूट की दुकान पर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि श्रदालु हरियाणा से माता वैष्णो देवी जी के दर्शनों के लिए आए हुए थे। इस मारपीट दौरान एक श्रद्धालु भी घायल हो गया जिसे जी.एम.सी. जम्मू रैफर कर दिया है। घायल श्रद्धालु की पहचान साहिल पुत्र हरलास निवासी अम्बाला के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मारपीट किन कारणों के चलते हुई इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच दौरान ही सच्चाई सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News