गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी, सुरक्षित निकाले गए बीच हवा में फंसे सभी पर्यटक

Tuesday, May 26, 2026-01:01 PM (IST)

गुलमर्ग, बारामूला (रिजवान मीर): गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी आने के बाद बीच हवा में फंसे सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू टीमों ने सफलतापूर्वक अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

केबल कार कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर सैयद कमर सज्जाद ने कहा कि रेस्क्यू टीमों ने पूरे अभियान के दौरान लगातार मेहनत की और हालात पर पूरी तरह नियंत्रण रखा। उन्होंने कहा कि गोंडोला सेवा को दोबारा शुरू करने से पहले सभी सुरक्षा जांच और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरी तरह से किए जाएंगे ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

क़मर सज्जाद ने भारतीय सेना, एसडीआरएफ, सुरक्षा बलों, गुलमर्ग के गाइड्स तथा वहां कार्यरत सभी लोगों का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में बेहतरीन सहयोग दिया और प्रशासन का पूरा साथ निभाया।
 


News Editor

Kalash

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News