हवा में गोंडोला रुकने से पर्यटकों में मची चीक-पुकार, मौके पर शुरू हुआ ऑपरेशन, देखें Video...
Monday, May 25, 2026-04:33 PM (IST)
बारामूला ( रेजवान मीर ) : सोमवार को विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग गोंडोला में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण कई पर्यटक बीच हवा में फंस गए, जिससे वहां अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोंडोला में सवार कई पर्यटक डर के मारे रोते हुए और मदद की गुहार लगाते नजर आए, जबकि केबल कार काफी देर तक हवा में रुकी रही। घटना के दौरान पर्यटकों में भारी भय और चिंता देखी गई। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और रेस्क्यू टीमों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए सभी फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
शुरुआती रिपोर्टों में गोंडोला पर अधिक भार होने को खराबी की एक संभावित वजह बताया जा रहा है, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक घटना के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों ने बताया कि सभी पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
