Pakistan से उड़कर आई संदिग्ध वस्तु ने मचाया हड़कंप, जांच शुरू
Friday, Jun 20, 2025-05:06 PM (IST)

हीरानगर (लोकेश) : सपालवां गांव में तब हड़कंप मच गया जब पाकिस्तान से आई संदिग्ध वस्तु ने सबको हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार यह एक पाकिस्तानी गुब्बारा था जिसके मिलने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए हैं। यह गुब्बारा स्थानीय युवक शुभम सिंह पुत्र बलकार सिंह के घर के पास मिला। ग्रामीणों ने जब इस गुब्बारे पर पी.ई.ए. लिखा देखा तो तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजैंसियों को इसकी सूचना दी। सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में यह गुब्बारा पाकिस्तान से आया प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सुरक्षा एजैंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस गुब्बारे के साथ कोई संदिग्ध उपकरण, सामग्री या संदेश तो नहीं जुड़ा है।
ये भी पढ़ेंः स्कूलों में छुट्टियां को लेकर आ सकता है बड़ा फैसला, Education Minister ने दी जानकारी
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here