Central University के पास बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस जवान तैनात

Saturday, Jul 20, 2024-10:57 AM (IST)

सांबा(अजय): गत देर रात केन्द्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के पास संदिग्ध देखे जाने की सूचनाओं के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। शुक्रवार को जिला पुलिस ने एस.ओ.जी. के साथ मिलकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय से सटे इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें :  Breaking : आतंकी हमलों के बाद मिला विस्फोटक, इलाके में मचा हड़कंप

एस.डी.पी.ओ. विजयपुर और थाना प्रभारी विजयपुर के नेतृत्व में पुलिस के सैंकड़ों जवानों ने भीषण गर्मी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस से सटे जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। सनद रहे कि हाल ही में आतंकी हमलों में तेजी आई है जिसके बाद संदिग्ध देखे जाने की सूचनाओं को पुलिस-प्रशासन काफी गंभीरता से ले रहा है। एस.डी.पी.ओ. विजयपुर और एस.एच.ओ. विजयपुर की देखरेख में डी.पी.एल. (जिला पुलिस लाइन्स) साम्बा के अधिकारियों के साथ जवानों ने केंद्रीय विश्वविद्यालय सुचानी के पीछे वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया जो घंटों चला।

यह भी पढ़ें :  कठुआ के लोगों को मिलेगी सौगात, बनने जा रहा करोड़ों का Stadium

काफी लंबे चले इस तलाशी अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हालांकि पुलिस द्वारा इलाके में कुछ जवानों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इलाके के सभी संपर्क मार्गों पर भी अतिरिक्त जांच की व्यवस्था की गई है। साथ ही जिला साम्बा के भी सभी नाकों को अलर्ट कर दिया गया है। संदिग्ध देखे जाने की खबर से सुरक्षाबल किसी तरह की चूक नहीं चाहते हैं। ऐसे में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे घबराएं नहीं, किसी भी तरह की संदिग्धता देखे जाने पर तुरंत सूचित करें।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News