J&K  में आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिए कई नेता

Friday, Mar 22, 2024-01:50 PM (IST)

जम्मू-कश्मीरः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कल ईडी द्वारा गिरफ्तारी किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी रोष पाया जा रहा है। शुक्रवार को जम्मू और श्रीनगर में आप के समर्थकों ने भाजपा व ईडी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी किया। जिसके परिणामस्वरूप कई कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। 

ये भी पढ़ेः-  J&K: अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद लोकसभा चुनाव नया, उम्मीदवारों के चेहरे पुराने

जिक्रयोग्य है कि दिल्ली शराब घोटाले में इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को ई.डी. गिरफ्तार कर चुकी है तथा अब इस मामले में केजरीवाल को सम्मन भेजे जा रहे थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल ई.डी. के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे, जिसके बाद आज उनके गिरफ्तारी के वारंट जारी हुए हैं और ई.डी. ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सभी राजनीतिक दलों द्वारा भाजपा की किरकिरी की जा रही है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News