जम्मू में टेंपो ट्रैवलर चालकों पर सख्ती, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश
Saturday, Feb 21, 2026-04:03 PM (IST)
जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में टेंपो ट्रैवलर को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट राकेश मन्हास ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब टेंपो ट्रैवलर बी रोड और अन्य सड़कों से सवारियां नहीं उठा सकेंगे और न ही वहां अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।
इस संबंध में डीसी जम्मू, एसएसपी, आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस जम्मू की टीम मौके पर पहुंची और टेंपो ट्रैवलर चालकों के साथ बैठक कर उन्हें आदेश की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर के लिए जम्मू बस स्टैंड के अंदर पार्किंग की व्यवस्था की गई है और अब सभी वाहन वहीं खड़े होंगे।
प्रशासन के अनुसार, अब टेंपो ट्रैवलर जम्मू बस स्टैंड से ही यात्रियों को लेकर श्रीनगर, अन्य जिलों या दूसरे राज्यों के लिए रवाना होंगे। डीसी ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके। अधिकारियों ने टेंपो ट्रैवलर चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
