जम्मू में अपराध के खिलाफ सख्ती, इलाके का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Saturday, Feb 07, 2026-07:13 PM (IST)

जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू में अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने आज 7 फरवरी 2026 को बिश्नाह क्षेत्र के एक कुख्यात अपराधी को जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी को भद्रवाह जेल में बंद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान बलदेव राज पुत्र कालू राम, निवासी कोठे चोरली, बिश्नाह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ जिला जम्मू के विभिन्न थानों में कई एफआईआर दर्ज हैं। इसके बावजूद वह हर बार माननीय अदालतों से जमानत हासिल करने में सफल हो जाता था और दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो जाता था।

PunjabKesari

अपराधी की लगातार आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने उसके खिलाफ पीएसए के तहत एक डोज़ियर तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट जम्मू के समक्ष प्रस्तुत किया। जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएसए के तहत हिरासत आदेश जारी किए, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर भद्रवाह जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन बिश्नाह की टीम द्वारा की गई, जिसका नेतृत्व एसएचओ पीएस बिश्नाह ने किया। पूरी कार्रवाई एसडीपीओ आर.एस. पुरा और एसपी हेडक्वार्टर जम्मू की निगरानी में संपन्न हुई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जम्मू पुलिस के इस कदम की सराहना की है।

जम्मू पुलिस ने दोहराया है कि आम जनता की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है और नशा तस्करों व संगठित अपराध सहित हर तरह की आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News