जम्मू में 14 वर्षीय लड़की के साथ अपराध की कोशिश, चौंकाने वाला मामला आया सामने

Thursday, Feb 05, 2026-05:39 PM (IST)

ऊधमपुर (रमेश): ऊधमपुर जिले में बाल विवाह की एक गंभीर कोशिश को समय रहते नाकाम करते हुए पुलिस, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन और जिला टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचा लिया।

चाइल्ड हेल्पलाइन पर प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एम.एच. रोड क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बचाव अभियान चलाया गया। प्रशासन और पुलिस द्वारा पहले से जारी चेतावनियों के बावजूद बाल विवाह का आयोजन किया जा रहा था।

बाल कल्याण समिति की सिफारिश पर लड़की को देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाली बच्ची घोषित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, बच्ची की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए उसे बाल देखभाल गृह में स्थानांतरित कर दिया गया है।

यह पूरी कार्रवाई उपायुक्त ऊधमपुर सलोनी राय तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News