जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 179 अधिकारियों के तबादले, देखें List...

Friday, May 01, 2026-01:18 PM (IST)

जम्मू (सतीश) : जम्मू और कश्मीर सरकार द्वारा बड़े प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा और संबद्ध सेवाओं के कुल 179 अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

इस व्यापक फेरबदल में राजस्व, ग्रामीण विकास, आवास, शिक्षा, खनन और सामाजिक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों को शामिल किया गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस क्रम में आसिफ हमीद खान को विशेष न्यायाधिकरण के सदस्य पद से स्थानांतरित कर जल शक्ति विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि स्मिता सेठी को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त पद से हटाकर जम्मू-कश्मीर हाउसिंग बोर्ड की प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इसी तरह, मंजूर अहमद कादरी को झील संरक्षण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से हटाकर जम्मू-कश्मीर वित्तीय निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

आगे जारी आदेशों में मोहम्मद रफी को श्रीनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से स्थानांतरित कर महानिदेशक, पुस्तकालय बनाया गया है। वहीं, शहबाज अहमद मिर्जा को हाउसिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर विशेष न्यायाधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है।

इसी कड़ी में रुबिना कौसर को महानिदेशक, पुस्तकालय पद से स्थानांतरित कर आई.सी.पी.एस./वत्सल्य मिशन की मिशन निदेशक बनाया गया है, जबकि मुश्ताक अहमद को संभागीय आयुक्त जम्मू के कार्यालय में अतिरिक्त आयुक्त पद से हटाकर डायरैक्टर एस्टेट्स, जम्मू नियुक्त किया गया है। कुल 179 अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

सरकार के इस कदम को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News