श्रीनगर कोर्ट का बड़ा फैसला, SSP के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई पर लगाई रोक

Wednesday, Jul 15, 2026-12:12 PM (IST)

श्रीनगर: श्रीनगर की एक सत्र अदालत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) जी.वी. संदीप चक्रवर्ती के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के अधीनस्थ अदालत के आदेश पर मंगलवार को रोक लगा दी।

अदालत ने कहा कि पुनरीक्षण याचिका में ऐसे 'विचारणीय प्रश्न' उठाए गए हैं, जिन पर विचार किया जाना आवश्यक है। मजिस्ट्रेट अदालत ने इस मामले का 6 जुलाई को स्वतः संज्ञान लेते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) के अधिकारी चक्रवर्ती के खिलाफ मामला शुरू किया था। अदालत ने उन पर बार-बार न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने और बारामूला के बांदीपोरा जिले से संबंधित गिरफ्तारी वारंटों का पालन नहीं कराने का आरोप लगाया था। हालांकि बांदीपोरा श्रीनगर के एस.एस.पी. के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

एस.एस.पी. की ओर से दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार करते हुए श्रीनगर के द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधीनस्थ अदालत के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News