Srinagar से कटड़ा के बीच चलेगी Special Train, त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा

Wednesday, Nov 04, 2026-08:26 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :  त्योहारी सीजन-2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा श्रीनगर - श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - श्रीनगर के बीच अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04690/04689 चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 04690, श्रीनगर - श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 05 नवंबर एवं 06 नवंबर को श्रीनगर से सुबह 11:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अनंतनाग में दोपहर 12:55 बजे पहुंचेगी। अगले ठहराव बनिहाल में दोपहर 01:30 बजे पहुंचकर, उसी दिन दोपहर 03:30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04689, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - श्रीनगर अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 05 नवंबर एवं 06 नवंबर को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से शाम 04:00 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह ट्रेन बनिहाल में शाम 06:25 बजे पहुंचकर, अगले ठहराव अनंतनाग में शाम 07:00 बजे पहुंचेगी और उसी दिन शाम 07:45 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।

यात्रियों की सुविधा पर प्रकाश डालते हुए,

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू उचित सिंघल ने कहा, "कि त्योहारों के इस पावन अवसर पर कश्मीर घाटी और कटड़ा के बीच यात्रियों तथा श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। यात्रियों को आरामदायक और सुगम सफर देने के लिए रेलवे पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से इस विशेष अनारक्षित ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, ताकि अंतिम समय में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके और वे बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुँच सकें।"

यह ट्रेन पूर्णतः अनारक्षित श्रेणी की होगी। यात्री यात्रा से पूर्व अपना अनारक्षित टिकट अवश्य लें। यात्रियों से अनुरोध है, कि अधिक जानकारी हेतु रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, NTES ऐप एवं आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 
 
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News