Katra से श्रीनगर का सफर हुआ आसान... Railway ने यात्रियों को दी सुविधा
Thursday, Nov 05, 2026-07:43 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा आज दिनांक 5 नवंबर को श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 04690/04689 का यात्री सुविधा के साथ सफलतापूर्वक संचालन किया गया। इस विशेष सेवा के माध्यम से दोनों दिशाओं में लगभग 500 से अधिक यात्रियों ने सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का लाभ उठाया।
आज दिनांक 05 नवंबर को श्रीनगर से ट्रेन संख्या 04690 तथा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से ट्रेन संख्या 04689 का संचालन किया गया। इन ट्रेनों के संचालन से श्रीनगर, अनंतनाग, बनिहाल होते हुए, कटड़ा तक यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली। त्योहारों के समय बिना आरक्षण के यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह विशेष सेवा अत्यंत सुविधाजनक सिद्ध हुई। जिसके तहत यात्रियों ने जम्मू मंडल द्वारा प्रदान की गई, ट्रेन सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।
इस सफल संचालन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू ने कहा, "त्योहारों के इस पावन अवसर पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रीनगर-कटड़ा मार्ग पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए, इस विशेष अनारक्षित ट्रेन की योजना बनाई गई थी, ताकि अंतिम छोर तक के यात्रियों को बिना किसी परेशानी के यात्रा का विकल्प मिल सके। हमें बेहद खुशी है, कि लगभग 500 से अधिक यात्रियों ने इस सेवा का लाभ उठाया। रेलवे भविष्य में भी ऐसे व्यस्त अवसरों पर यात्रियों की मांग के अनुसार अतिरिक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"
यात्रियों ने भी रेलवे की इस अनूठी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और त्योहारी सीजन में इस विशेष ट्रेन सेवा के जरिए सफर को सुगम बनाने के लिए रेलवे प्रशासन को धन्यवाद किया। जम्मू मंडल अपने सभी सम्मानित यात्रियों को दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना करता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
