फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मामला: जांच में पुलिस ने लोगों से की यह अपील

Wednesday, Mar 18, 2026-08:34 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर की राजनीति से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना के बाद जांच तेज कर दी गई है। फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले के मामले में पुलिस हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है और अब आम लोगों से भी मदद मांगी जा रही है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज मुख्यालय की ओर से जारी अपील में डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने शादी समारोह में मौजूद सभी मेहमानों और वहां उपस्थित लोगों से आगे आने की अपील की है। उन्होंने खास तौर पर उन लोगों से संपर्क करने को कहा है, जिनके पास घटना से जुड़ी कोई भी वीडियो रिकॉर्डिंग, तस्वीरें या अन्य डिजिटल सबूत हों।

पुलिस का कहना है कि छोटी से छोटी जानकारी भी जांच के लिए अहम साबित हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों से आग्रह किया गया है कि वे 9419150173, 9419131379 और 9419186210 नंबरों पर संपर्क कर अपनी जानकारी साझा करें।

गौरतलब है कि 11 मार्च को फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां अचानक उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना के बाद गंग्याल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए SIT का गठन किया गया। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जनता का सहयोग मिलने से न सिर्फ अहम सबूत जुटाने में मदद मिलेगी, बल्कि जांच को पारदर्शी और तेज़ी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News