श्री अमरनाथ यात्रा New Update: तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी चेतावनी, नहीं मानी यह बात तो रुक सकती है यात्रा

Sunday, Jul 05, 2026-07:45 PM (IST)

श्रीनगर/जम्मू ( तनवीर ) :  श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि Supreme Court के निर्देशों के अनुसार प्रतिदिन यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या निर्धारित की गई है, जिसका पालन यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा के सुचारू संचालन के लिए अनिवार्य है।

जारी नोटिस के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा शुरू होने से पहले ही देशभर की बैंक शाखाओं और ऑनलाइन माध्यमों से एडवांस रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई थी। अधिकांश श्रद्धालु पहले ही अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

प्रशासन ने बताया कि तत्काल (ऑन स्पॉट) रजिस्ट्रेशन के स्लॉट बेहद सीमित हैं, इसलिए बिना पूर्व पंजीकरण के जम्मू-कश्मीर पहुंचने से बचें। बिना रजिस्ट्रेशन आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को तत्काल यात्रा की अनुमति देना संभव नहीं होगा। ऐसे यात्रियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित तिथि का इंतजार करना होगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News