Jammu: कल से अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, हाईवे पर कड़ा पहरा
Wednesday, Jul 01, 2026-03:58 PM (IST)
जम्मू ( बिलाल बानी ) : कल से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कल से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे, खासकर रामबन और बनिहाल के बीच, सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है ताकि तीर्थयात्रियों की आवाजाही सुरक्षित और सुचारू रूप से हो सके।
प्रशासन ने रास्ते में अहम जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं और निगरानी बढ़ा दी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सालाना यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
