आतंक के खिलाफ पुलिस सख्त, Terrorists पर दबाव बनाने के लिए निकाला रूट मार्च

3/30/2024 2:34:36 PM

श्रीनगर(मीर आफताब): आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आतंकियों पर दबाव बनाने को लेकर बांदीपुरा और बारामूला पुलिस ने एक संयुक्त मार्च निकाला। बांदीपुरा पुलिस और बारामूला पुलिस ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के हाजिन कस्बे और बारामूला में रूट मार्च का आयोजन किया। इस मार्च का नेतृत्व डी.एस.पी. हाजिन ने किया।

यह भी पढ़ें :  Poonch News : जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे पर Landslide को लेकर आई ताजा खबर

इस अवसर पर सी.आर.पी.एफ. 45 बटालियन के सहायक कमांडेंट विजय सिंह, एस.एच.ओ. हाजिन और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। वहीं उनके साथ बांदीपुरा पुलिस, सी.आर.पी.एफ. 45 बटालियन और आई.आर.पी. के जवान भी शामिल थे। यह रूट मार्च और डोमिनेशन गश्ती हाजिन पुलिस स्टेशन से लगभग 9:30 बजे शुरू हुई और लगभग 10 बजे हाजिन ब्रिज पर समाप्त हुई। डोमिनेशन गश्ती/रूट मार्च में भाग लेने वाले सभी बलों ने उचित अनुशासन, समन्वय और तालमेल दिखाया।

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News