मनोज सिन्हा छुट्टी पर, जानें अब किन्हें सौंपी गई जम्मू-कश्मीर LG के कार्यभार की जिम्मेदारी
Tuesday, Sep 08, 2026-08:39 PM (IST)
श्रीनगर, (मीर आफताब) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अनुपस्थिति के दौरान उनके कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है। मनोज सिन्हा छुट्टी पर गए हैं।
राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विनय कुमार सक्सेना अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे। यह व्यवस्था मनोज सिन्हा की छुट्टी की अवधि तक प्रभावी रहेगी।
