हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने AAP MLA मेहराज मलिक के खिलाफ खोला मोर्चा, पुतला फूंक किया जोरदार प्रदर्शन
Wednesday, Jun 10, 2026-12:59 PM (IST)
डोडा(पारुल): जम्मू-कश्मीर में सफाई कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन के बीच, डोडा में आम आदमी पार्टी (AAP) के डोडा ईस्ट से विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और म्युनिसिपल ऑफिस के बाहर उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कड़ा विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि हड़ताल के बावजूद सफाई कर्मचारियों पर सफाई का काम करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।
सफाई कर्मचारी अपनी सेवाओं को रेगुलर करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जब तक सरकार उनकी लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में जमकर नारेबाज़ी हुई और कर्मचारियों ने दोहराया कि जब तक कोई समाधान नहीं निकल जाता, वे हड़ताल जारी रखेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
