Samba में बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे लोग, मुख्य सड़क बंद होने पर फूटा लोगों का गुस्सा

Monday, Aug 31, 2026-12:08 PM (IST)

सांबा(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला सांबा की मानसर सड़क की बदहाल हालत और लगातार हो रही परेशानियों के विरोध में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क पूरी तरह बंद होने के कारण लोगों ने प्रदर्शन किया और विरोध में बाजार भी बंद रखा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के चलते आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और दलदल की स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिससे आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने और स्थायी समाधान की मांग की है। अब देखना होगा कि लोगों के इस विरोध के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग कब तक सड़क की समस्या का समाधान करते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News