Samba Breaking News : सिडको के पाइप कारखाने में Blast, 3 कर्मी झुलसे

5/6/2024 6:22:03 PM

सांबा (अजय): जिला सांबा के इंडस्ट्रियल ग्रोथ सैंटर फेज-1 में एक पाइप कारखाने के ट्रांसफार्मर में संदिग्ध परिस्थितियों में ब्लास्ट हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान करन पुत्र जगदीश राज निवासी सांबा, भारत भूषण पुत्र बंसी लाल निवासी गांधीनगर और किशोरी लाल पुत्र किशोरी लाल पुत्र रतन चंद निवासी मंदेरा के रूप में की गई है। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल सांबा में भर्ती करवाया जहां इनकी गंभीर हालत को देखते हुए इन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रैफर कर दिया गया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः Samba: एम्स के मजदूर आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, भारी नुकसान

ये भी पढ़ेंः Farooq Abdullah बोलें 'EVM एक चोर मशीन है, अपने वोट की रक्षा करें'
              

PunjabKesari

 जानकारी के अनुसार सिडको में पाइप बनाने वाले इस कारखाने में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया और वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके तुरंत बाद घायलों को वहां से झूलसती हुई हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल सांबा में पहुंचाया गया, जहां पर उनका उपचार शुरू किया गया है। तीनों घायल कर्मी बुरी तरह से झुलस गए हैं, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News