घर का बजट बेहाल! चीनी-प्याज समेत रोजमर्रा की कई चीजों के बढ़े दाम, बढ़ी चिंता
Saturday, Aug 22, 2026-03:58 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। चीनी के दाम जहां करीब 68 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं, वहीं प्याज भी 50 रुपए किलो के आसपास बिक रहा है। इसके अलावा दालों और खाने के तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम बढ़ने से खास तौर पर मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। हालात ये हैं कि घर का बजट संभालना लोगों के लिए लगातार मुश्किल होता जा रहा है।
जम्मू में महंगाई की मार सीधे लोगों की रसोई पर पड़ रही है। चीनी, प्याज, दाल और खाने के तेल जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से आम परिवारों का मासिक खर्च बढ़ गया है।
68 रुपए किलो चीनी और करीब 50 रुपए किलो प्याज के दाम लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। वहीं दालों और खाने के तेल की बढ़ती कीमतों ने रसोई का हिसाब-किताब और भी बिगाड़ दिया है। आम जनता का महंगाई के कारण घर का बजट बिगड़ गया है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजें खरीदना पहले के मुकाबले काफी महंगा हो गया है। लोगों का कहना है कि आमदनी सीमित है, लेकिन खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में परिवारों को जरूरी सामान की खरीद में भी कटौती करनी पड़ रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
