Jammu Kashmir में इस दिन होंगे राज्यसभा चुनाव, जारी हुआ शेड्यूल

Wednesday, Sep 24, 2025-04:10 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक इंतजार के बाद आखिरकार राज्यसभा चुनावों की तारीखें तय कर दी गई हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इस प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी करते हुए सभी महत्वपूर्ण विवरण भी साझा किए हैं।

शेड्यूल के अनुसार, 6 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर है और 14 अक्टूबर को उनका सत्यापन किया जाएगा। मतदान 24 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा की चार सीटें फरवरी 2021 से खाली थीं। पहले ये सीटें मीर मोहम्मद फैयाज, शमशेर सिंह, गुलाम नबी आजाद और नजीर अहमद लावे के पास थीं। राज्य के पुनर्गठन और विधानसभा न होने के कारण इतने सालों तक चुनाव नहीं हो पाए। अब नई विधानसभा बनने के बाद यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार, चारों सीटों के लिए तीन अलग-अलग चुनाव होंगे। 10 फरवरी 2021 को रिटायर हुए एक-एक सदस्य की सीट के लिए दो अलग चुनाव होंगे, जबकि 15 फरवरी 2021 को रिटायर हुए दो सदस्यों की सीटों के लिए एक संयुक्त चुनाव कराया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News