Rajouri Breaking : Dinner के बाद बीमार हुआ पूरा परिवार, अस्पताल में एक की मौत, 7 लड़ रहे जिंदगी की लड़ाई

Saturday, May 16, 2026-10:20 AM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): जम्मू के राजौरी जिले से सुबह सवेर एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार राजौरी की तहलीस कोटरंका में फूड पॉइजनिंग से कई लोग बीमार पड़ गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो जाने का भी समाचार प्राप्त हुआ है।

जानकारी के अनुसार कोटरंका के गांव मोहरा में एक परिवार के 8 सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इस दौरान बच्चों सहित परिवार के सभी लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं। इस घटना में बताया जा रहा है कि परिवार के 60 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार परिवार ने रात का खाना खाया था। जिसके बाद सभी की तबीयत खराब हो गई। संभावना जताई जा रही है कि सब्जी में कोई जहरीला पदार्थ मिला हुआ था जिसके चलते सभी सदस्यों में चक्कर आने, उल्टी और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। तबीयत खराब होने पर सभी सदस्यों को CHC कंडी लाया गया, जहां से उन्हें GMC राजौरी रेफर कर दिया गया है।

इसी बीच सूचना मिली है कि परिवार के सदस्यों रुबीना कौसर (24) पत्नी शौकित अली, रतीश अली (6) पुत्र मोहम्मद शकूर, आतिश अली (10) पुत्र मोहम्मद शकूर,  आफिया कौसर (17) पुत्री तालिब हुसैन, मोहम्मद इमरान (8)   पुत्र मोहम्मद शकूर, मोहम्मद इरफान (16) पुत्र सखी मोहम्मद, सद्दाम हुसैन (14) पुत्र सखी मोहम्मद सभी निवासी मोहरा की हालत गंभीर है, जबकि मोहम्मद हुसैन (60) पुत्र जाली निवासी मोहरा की मौत हो गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News