Jammu में बारिश ने खोली नगर निगम के दावों की पोल, भगवती नगर में सड़कें बनी नदियां
Sunday, Aug 23, 2026-02:16 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच जम्मू शहर में जलभराव की स्थिति ने प्रशासन और जम्मू नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में सड़कों और गलियों में पानी भर गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भगवती नगर सेक्टर-1 में हालात विशेष रूप से चिंताजनक नजर आए। यहां सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं और नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। हालात जलभराव के कारण स्थानीय लोगों का घरों से बाहर निकलना और रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर साल बरसात के दौरान इसी तरह की स्थिति पैदा होती है, लेकिन जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा सका है। उनका कहना है कि जम्मू स्मार्ट सिटी और जम्मू नगर निगम की ओर से विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन बारिश के दौरान जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल देती है।
लोगों का कहना है कि यदि नालियों और जल निकासी व्यवस्था की समय रहते उचित सफाई और मुरम्मत की जाती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और भविष्य में जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
