Train में सफर करने वालों को बड़ी राहत! Waiting List वालों के लिए रेलवे का सरप्राइज

Friday, Jun 26, 2026-08:42 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :  यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए और पीक सीजन में आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा 2 महत्वपूर्ण ट्रेनों में एक अतिरिक्त Third AC कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 12426 में दिनांक 04 जुलाई 2026 से 08 जुलाई 2026 तक और ट्रेन संख्या 04082 में दिनांक 07 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक एक अतिरिक्त Third AC कोच जोड़ा जाएगा।

*Third AC अतिरिक्त  कोच लगाने से यात्रियों को बेहतर व आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
इससे पहले भी जब पीक डिमांड सीजन के दौरान ट्रेनों में थर्ड एसी अतिरिक्त कोच जोड़े गए थे, तो यात्रियों को तत्काल कन्फर्म बर्थ के रूप में बड़ी राहत मिली थी। अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ने से वेटिंग लिस्ट क्लियर करने में मदद मिलती है, यात्रियों को अंतिम समय की परेशानी से बचाया जा सकता है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू Uchit Singhal ने कहा की यात्रियों के रुझान की लगातार मॉनिटरिंग के बाद कोच वृद्धि की जाती है। इस अतिरिक्त थर्ड एसी कोच से अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलेगी और वेटिंग लिस्ट कम होगी। हमारा उद्देश्य प्रत्येक यात्री को परेशानी मुक्त और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है।"

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अद्यतन कोच स्थिति की जांच IRCTC की वेबसाइट या NTES ऐप पर करें और समय से पहले टिकट बुक कराएं।  

जम्मू मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे केवल वैध टिकट के साथ यात्रा करें और यात्रा के दौरान रेलकर्मियों का सहयोग करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News